भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरने जा रही है। ऐसे में सबकी नजरें इस कड़े मुकाबले पर हैं। क्रिकेट प्रेमियों को मैच का इंतजार है और उन्होंने भरोसा जताया कि टीम इंडिया जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनाएगी।
चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला
क्रिकेट प्रेमी अमृत ने कहा कि हमारी टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है और अब हमें ऑस्ट्रेलिया को हराने की पूरी उम्मीद है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम पर थोड़ा दबाव आया, लेकिन गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। वरुण चक्रवर्ती ने पहले मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और हमें गेंदबाजी पर भरोसा है।
तीनों मैचों में गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, और हमें अपनी टीम पर पूरा विश्वास है। भारत अगर पहले बल्लेबाजी करता है, तो हमें बड़ा स्कोर करना होगा और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना होगा। यह सेमीफाइनल है, और मैं बहुत उत्साहित हूं, मैच बहुत अच्छा होने वाला है।
एक और फैन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी पर कहा, “किसी को भी बीच में यह बयान देने की जरूरत नहीं है, हमें अपने कप्तान का समर्थन करना चाहिए। वह हमारे देश के कप्तान हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक भी मारा है। उनकी फिटनेस पर सवाल उठाना उचित नहीं है। अगर वह रन बना रहे हैं तो फिटनेस की बात करना ठीक नहीं है। हमें उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



