छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश के आसार, जानें किन-किन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Summary :

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई अभी पूरी तरह से नहीं हुई है। इस दौरान कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर बस्तर संभाग में आने वाले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। Chhattisgarh Weather Update: राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार वहीं, प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में मानसून लगभग समाप्त हो चुका है। इन क्षेत्रों में अब मौसम साफ बना हुआ है और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि,…

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई अभी पूरी तरह से नहीं हुई है। इस दौरान कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर बस्तर संभाग में आने वाले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Chhattisgarh Weather Update: राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather (credit-sm)

वहीं, प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में मानसून लगभग समाप्त हो चुका है। इन क्षेत्रों में अब मौसम साफ बना हुआ है और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, बस्तर के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है, जिसके चलते विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उधर, सरगुजा संभाग में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और रात के वक्त ठंडक का असर महसूस होने लगा है।

Chhattisgarh Weather: राज्य में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

Chhattisgarh Weather (credit-sm)
Chhattisgarh Weather (credit-sm)

बता दें कि राज्य के कई जिलों जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा में मौसम साफ होने के साथ ही तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन धीरे-धीरे ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 से 15 दिनों में छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम ठंड दस्तक दे सकती है, जबकि दिवाली के बाद प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें- स्वेटर पहनकर मनेगी दिवाली! जानें दिल्ली से लेकर कश्मीर तक क्या है ठंड और बारिश का हाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।