CM Vishnu Deo Sai meets Delhi CM Rekha Gupta: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्रियों ने विकास और जनहित कार्यों की दी जानकारी
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में शहरी प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सेवाओं में तकनीकी सुधारों से जुड़े अनुभव साझा किए।
मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण तरिके से संपन्न हुई
दोनों नेताओं ने देश के समग्र विकास में राज्यों की सक्रिय भागीदारी और आपसी सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने प्रशासनिक समन्वय, विकास के आदान-प्रदान और जनहितकारी नीतियों को साझा करने पर भी बल दिया। मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
रिपोर्ट- आशीष शर्मा (Punjab Kesari)


Download Android App
Download iOS App




