छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना! एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Summary :

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की सामूहिक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी (साजिद अली और राबिया) और उनके तीन बच्चे (इरशाद अली, शाहिदा, इरशाबा बेगम) शामिल हैं। यह घटना शुक्रवार देर रात एक किराए के मकान में हुई, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, पति साजिद अली का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव कमरे में जमीन पर पड़े हुए थे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के एक मकान में रह रहे परिवार की सामूहिक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका में पति-पत्नी, 2 बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। वहीं 5 लोगों के शव मिलने से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, किराए के मकान में शुक्रवार देर रात यह दर्दनाक घटना हुई। पुलिस अधिकारी ने घटना को लेकर बताया कि देर रात इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि इलाके में सामूहिक मौत से स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीम घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी राहुल देव ने बताया कि मृतकों में पांच लोग शामिल है। पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे। एक अधिकारी ने आगे बताया कि शुक्रवार देर रात इन मौतें का पता लगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से मालूम पड़ा कि युवक ने फांसी लगाई थी, लेकिन इससे पहले अपने पत्नी और बच्चे को सदस्यों को जहर खिलाया था, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने आगे बताया कि मृतक का परिवार पिछले 8 महीनों से यहां एक रेंटेड घर में रह रहा था।

पड़ोसियों ने खोले कई राज

घटना को लेकर पड़ोसियों ने बताया कि गुरूवार शाम से गेट बंद था। जब काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई, तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौक़े पर पहुंचने पर पुलिस वहां का नजारा देखकर दंग रह गई; बंद घर के अंदर उन्हें परिवार के सदस्यों के शव मिले। पुलिस जांच के अनुसार, मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका था। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) के शव पास के रूम में जमीन पर पड़े हुए थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था, मानो उन्होंने कोई जहरीली चीज खा ली हो। हालांकि, अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन कारणों से ऐसी घटना घटित हुई है।

ALSO READ: लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना IGIMS में चेकअप के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS रेफर

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।