रायपुर। नागपंचमी के पावन अवसर पर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बस्ती स्थित मां दंतेश्वरी अखाड़े में विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने महापौर मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद अंबर अग्रवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अखाड़े के मरम्मत एवं उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया।नगर निगम रायपुर के सामान्य मद से करीब 9 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से होने वाले इन कार्यों से अखाड़े की सुविधाओं में सुधार होगा।
कुश्ती प्रेमियों को बड़ी सौगात, मां दंतेश्वरी अखाड़े में मैट के लिए विधायक निधि से मिले 5 लाख
भूमिपूजन के दौरान अतिथियों ने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर कुश्ती प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मां दंतेश्वरी अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों ने विधायक सुनील सोनी का विशेष आभार जताया। समिति ने बताया कि अखाड़े में कुश्ती खेल के लिए मैट बिछाने के उद्देश्य से विधायक निधि से 5 लाख रुपये का स्वेच्छानुदान स्वीकृत किया गया है। इससे स्थानीय पहलवानों और कुश्ती का अभ्यास करने वाले युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
अखाड़े के विकास को मिली रफ्तार, 5 लाख से बढ़ेंगी कुश्ती सुविधाएं
विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं और नियमित मॉनिटरिंग के साथ निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को श्रावण पंचमी और नागपंचमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। अखाड़े के विकास और खेल सुविधाओं के विस्तार को स्थानीय युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
Report: रायपुर,आशीष शर्मा/पंजाब केसरी



Download Android App
Download iOS App




