ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से गोदाम में भीषण आग, मौसा-भतीजे की मौत

Summary :

West Delhi Crime News : राजधानी में ई-वाहनों का चलन तेजी से बढ़ने के साथ ही इनकी बैटरी में आग और ब्लास्ट की घटनाएं भी लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं। वेस्ट दिल्ली के ख्याला थाना इलाके के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां मौजूद मौसा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय मोहम्मद सहमद और 17 वर्षीय मोहम्मद सुफैद के रूप में हुई है। दोनों बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों…

West Delhi Crime News : राजधानी में ई-वाहनों का चलन तेजी से बढ़ने के साथ ही इनकी बैटरी में आग और ब्लास्ट की घटनाएं भी लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं। वेस्ट दिल्ली के ख्याला थाना इलाके के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां मौजूद मौसा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय मोहम्मद सहमद और 17 वर्षीय मोहम्मद सुफैद के रूप में हुई है। दोनों बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5:24 बजे ख्याला थाना पुलिस को रघुबीर नगर के आर-17 में पहली मंजिल पर आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर दो युवक गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दमकल की चार गाड़ियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

किराए के मकान में चार्ज हो रही थीं रिक्शा की बैटरियां

जांच में सामने आया कि सुफैद अपने पिता मोहम्मद नसीब और मामा मोहम्मद सहमद के साथ किराए के मकान में रह रहा था। तीनों ई-रिक्शा चलाते थे और मकान में ही पोर्टेबल ई-रिक्शा बैटरियों को चार्ज किया करते थे। सोमवार तड़के बैटरी चार्जिंग के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद आग ने वहां रखे घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग कैसे लगी, यह जांच का विषय है। सही कारणों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद ली है।

वाहनों की बैटरी सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

ई-रिक्शा और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच बैटरी में आग लगने और ब्लास्ट की घटनाएं लोगों में चिंता बढ़ा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, खराब वायरिंग, ओवरचार्जिंग, शॉर्ट सर्किट, क्षतिग्रस्त बैटरी या घटिया चार्जर हादसे का कारण बन सकते हैं। रघुबीर नगर की घटना ने एक बार फिर इस बात पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि रिहायशी मकानों और गोदामों में ई-रिक्शा बैटरियों की चार्जिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का कितना पालन किया जा रहा है ?

Sumant Chaudhary