Shallu Jindal Award: जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल को सामाजिक विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल प्राइड प्लाजा में आयोजित ‘7वें भारत सीएसआर एंड सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स-2026’ समारोह में प्रदान किया गया।
Shallu Jindal के नेतृत्व को राष्ट्रीय सम्मान
यह सम्मान जिन्दल फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, जल एवं स्वच्छता, ग्रामीण अधोसंरचना, पर्यावरण संरक्षण, कला एवं संस्कृति तथा सामाजिक उत्थान जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। श्रीमती शालू जिन्दल के नेतृत्व में फाउंडेशन ने देशभर के लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रभावी पहल की है।
CSR Leadership Award 2026: शालू जिंदल का बड़ा संकल्प
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती शालू जिन्दल ने इसे जिन्दल फाउंडेशन की पूरी टीम, सहयोगियों और साझेदार संस्थाओं के सामूहिक समर्पण का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और खुशहाली पहुंचाने के लिए फाउंडेशन भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
Shallu Jindal Achievement: जिंदल फाउंडेशन की जनसेवा मिसाल
जिन्दल स्टील की सामाजिक सेवा शाखा जिन्दल फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा बुनियादी ढांचे के विकास सहित अनेक क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। फाउंडेशन की विभिन्न पहलें देशभर में समावेशी विकास और सामाजिक परिवर्तन की नई मिसाल स्थापित कर रही हैं।
रिपोर्ट: आशीष शर्मा पंजाब केसरी


Download Android App
Download iOS App




