Ben Stokes Announced His Retirement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अनाउंसमेंट करी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इस खबर ने क्रिकेट जगत और उनके फैंस को इमोशनल कर दिया है।
Ben Stokes Emotional Message: आखिरी मुकाबले से पहले टीम को दिया इमोशनल मैसेज
One of England’s all-time greatest captains, Ben Stokes, has decided to retire from international cricket at the end of this Test match.
Ben, you have been the most inspirational captain, leader and legend this team could have ever hoped for.
We love you so much and wish you… pic.twitter.com/U5grq0F0kj
— England Cricket (@englandcricket) June 28, 2026
सीरीज के आकरी मैच से पहले बेन स्टोक्स ने ड्रेसिंग रूम में पूरी टीम को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि संन्यास के पीछे की वजहों पर बाद में चर्चा होगी, लेकिन फिलहाल पूरा ध्यान आखिरी मुकाबले पर होना चाहिए। स्टोक्स ने सभी खिलाड़ियों से अपील करी कि वो मैदान पर अपना बेस्ट प्रदर्शन करें ताकि मैच खत्म होने के बाद किसी को यह महसूस न हो कि उसने अपनी ओर से कोई कमी छोड़ी।
Ben Stoke Decision Between Controversy: विवादों के बीच लिया बड़ा निर्णय

स्टोक्स का यह फैसला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में एक विवाद के चलते वो दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे। वापसी के बाद उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि वह इस हफ्ते टीम की कप्तानी करेंगे। अब उनके संन्यास की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि उसी समय से उन्होंने अपने भविष्य को लेकर फैसला कर लिया था।
Hero Of World Cup 2019: 2019 वर्ल्ड कप के नायक रहे स्टोक्स

बेन स्टोक्स का नाम हमेशा 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के साथ याद किया जाएगा। क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए उस रोमांचक मुकाबले में उनकी नाबाद 84 रन की शानदार पारी ने इंग्लैंड को इतिहास का पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
Ben Stoke In Ashes: एशेज में खेली ऐतिहासिक पारी

वर्ल्ड कप जीतने के कुछ ही हफ्ते बाद स्टोक्स ने एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 135 रन की यादगार पारी खेली। उनकी यह पारी आज भी क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन मैच जिताऊ पारियों में गिनी जाती है। अपने इंटरनेशनल करियर में बेन स्टोक्स ने 122 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 44 मुकाबलों में इंग्लैंड की कप्तानी भी की। इसके अलावा उन्होंने 114 वनडे और 43 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भी टीम को रिप्रेजेंट किया। बल्ले और गेंद दोनों से उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए और लंबे समय तक टीम की सबसे बड़ी ताकत बने रहे।
Ben Stoke Performance In T-20 World Cup 2022: 2022 टी20 वर्ल्ड कप जीत में भी निभाई अहम भूमिका

स्टोक्स ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बड़े मुकाबलों में दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करना उनकी सबसे बड़ी पहचान रही और इसी वजह से उन्हें आधुनिक दौर के बेस्ट मैच विनर्स में गिना जाता है।
Ben Stokes Announced His Retirement: इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक युग का अंत

बेन स्टोक्स के संन्यास की घोषणा पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें खास तरीके से अलविदा कहा। बोर्ड ने कहा कि, ‘स्टोक्स ने सिर्फ अपनी टीम को कई ऐतिहासिक जीत नहीं दिलाईं, बल्कि अपने जुझारू खेल और नेतृत्व से नई पीढ़ी को क्रिकेट के प्रति प्रेरित भी किया। उनके जाने से इंग्लैंड क्रिकेट एक बेहतरीन ऑलराउंडर, सफल कप्तान और बड़े मैचों के भरोसेमंद खिलाड़ी को खो देगा’। ऐसे में फैंस से लेकर क्रिकेट बोर्ड तक हर किसी का स्टोक्स को इस तरह चाहना ही ये दिखाता है कि वो क्रिकेट जगत में कितने अहम थे।
Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें


Download Android App
Download iOS App




