Tribal Dignity Festival Chhattisgarh: भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ अंतर्गत “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर आधारित विशेष अभियान का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ किया गया। मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना और जनसहभागिता को मजबूत बनाना है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मजबूत नींव पर ही मजबूत इमारत खड़ी होती है, उसी प्रकार विकसित भारत की संकल्पना में जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास मजबूत आधार बनेगा। मंत्री नेताम ने बताया कि पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान और सर्वे सेतु ऐप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के चलते छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य की पहचान बनाई है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि इस अभियान के क्रियान्वयन में भी प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाए और अभियान के मूल उद्देश्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ हासिल करे।
प्रदेश में पीएम जनमन योजना अंतर्गत चयनित 1544 ग्रामों, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के 6691 ग्रामों तथा 7222 आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाकर जनजातीय हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा।
Also Read: Jammu Kashmir के Ramban में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत; 20 से अधिक घायल; जानें अभी का ताजा हाल


Download Android App
Download iOS App





