Jammu Kashmir के Ramban में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत; 20 से अधिक घायल; जानें अभी का ताजा हाल

Summary :

Ramban Bus Accident: जम्मू कश्मीर के गुल रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 20 से अधिक यात्री घायल है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। Sangaldan Bus Overturns: किन कारणों से हुआ ये हादसा? बता दें कि इस भीषण हादसे में उधमपुर के पनारा निवासी कुलदीप सिंह के बेटे आशु सिंह की मौके पर ही जान चली गई। आशु सिंह बस…

Ramban Bus Accident: जम्मू कश्मीर के गुल रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 20 से अधिक यात्री घायल है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sangaldan Bus Overturns: किन कारणों से हुआ ये हादसा?

Ramban Bus Accident (credit-sm)

बता दें कि इस भीषण हादसे में उधमपुर के पनारा निवासी कुलदीप सिंह के बेटे आशु सिंह की मौके पर ही जान चली गई। आशु सिंह बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत थे। जख्मी हुए यात्री में सबकी हालत नाजुक है, उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jammu and Kashmir Road Accident: राहत व बचाव अभियान शुरू

Ramban Bus Accident (credit-sm)

स्थानीय लोगों ने, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीमों के साथ मिलकर, बिना किसी देरी के राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायल यात्रियों को तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए, मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस का बयान

इस हादसे को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण ड्राइवर की तरफ से बस से नियंत्रण खोना माना जा रहा है. हालांकि, हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क जाम की स्थिति बन गई थी।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।