Delhi : इमरान मेवाती गिरोह ने मंडावली इलाके से ATM काटकर 19.32 लाख रुपये लूट लिए। वारदात गत 30 अप्रैल की है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के सक्रिय सदस्य साजिद उर्फ भूरा (26) को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात के बाद से ही पुलिस टीम इस गिरोह के सदस्यों की तलाश में थी। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपी साजिद पहले भी अलवर, राजस्थान में इसी तरह एक एटीएम से 12.70 लाख रुपये चोरी के मामले में शामिल रहा है। इस मामले में वह जेल भी गया था, वहीं पर इसकी मुलाकात इमरान मेवाती से हुई। जेल से बाहर आने के बाद वह इमरान गैंग में शामिल हो गया।
डीसीपी ने बताया कि गत 29-30 अप्रैल की रात इस गिरोह ने मंडावली इलाके में आईसीआईसीआई बैंक के एक एटीएम को काटकर उससे कैश चोरी कर लिया था। वारदात के बाद एटीएम के कैश का रखरखाव करने वाली कंपनी के अधिकारी गौरव बैसला की शिकायत पर मंडावली थाने में मामला दर्ज हो गया।
लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वारदात में इमरान मेवाती गिरोह का गैंग शामिल है। छानबीन के बाद पता चला कि वारदात को साजिद उर्फ भूरा व अन्यों ने अंजाम दिया है। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच 15 जुलाई अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि आरोपी साजिद तावडू, मेवात में मौजूद है। पुलिस की टीम ने आरोपी को तावडू बाईपास रोड, नरेंद्र टेक्नो पार्क के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।]
यह भी पढ़ें : दिल्ली में SIR के नाम पर काटे जा रहे गरीबों व दलितों के वोट : AAP


Download Android App
Download iOS App




