दिल्ली के आनंद पर्वत में 18 साल के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही तोड़ा दम, पुरानी रंजिश का शक; हमलावर फरार

Summary :

Delhi Anand Parbat Murder: दिल्ली में चाकूबाजी की घटनाओं के बीच सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से हत्या का मामला सामने आया है। आनंद पर्वत की गली नंबर 16 स्थित नई बस्ती में 18 वर्षीय युवक कुणाल ढींगरा पर बदमाशों ने चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कुणाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुरानी रंजिश में हत्या का शक प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुणाल पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ कई बार चाकू से हमला किया। घटना…

Delhi Anand Parbat Murder: दिल्ली में चाकूबाजी की घटनाओं के बीच सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से हत्या का मामला सामने आया है। आनंद पर्वत की गली नंबर 16 स्थित नई बस्ती में 18 वर्षीय युवक कुणाल ढींगरा पर बदमाशों ने चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कुणाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश में हत्या का शक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुणाल पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ कई बार चाकू से हमला किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वारदात की सूचना मिलते ही आनंद पर्वत थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में कितने लोग शामिल थे और वारदात के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुए।

एहतियात के तौर पर घटनास्थल और आसपास के इलाके में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

दिल्ली में लगातार सामने आ रहे चाकूबाजी के मामले

आनंद पर्वत की यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चाकूबाजी और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इससे पहले 16 सितंबर को केशव पुरम के कन्हैया नगर में शराब की दुकान के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया था। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था।

मंडावली में 17 बार चाकू मारकर युवक की हत्या

वहीं, 11 सितंबर को पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय वंश की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि युवक पर चाकू से 17 बार वार किए गए थे। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी केशव कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने दिल्ली में सड़क पर होने वाली हिंसा और चाकूबाजी को लेकर चिंता बढ़ाई है। हालांकि, आनंद पर्वत मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।

Shera Rajput