Azamgarh Triple Murder: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही हैं। यहां एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने घर पर पत्नी और दो अन्य लोगों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घर को घेर लिया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली कि अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से अपनी पत्नी समेत तीन लोगों पर गोली चला दी।
2 पुजारी समेत पत्नी की गोली मारकर हत्या
उन्होंने कहा, ”आरोपी की पत्नी और दो अन्य लोगों की मौत हो गई है।” कुमार ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने बच्चों के साथ एक कमरे में बंद है। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासी अरविंद सिंह मंगलवार शाम करीब छह बजे घर लौटा और उसने अपनी पत्नी बबीता सिंह (32) को दो पुजारियों-महेंद्र पाठक (60) और अखिलेश मिश्रा (50)-के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते देखा।
Azamgarh Triple Murder: बंद कमरे से बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
सूत्रों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम देखकर अरविंद कथित रूप से गुस्से में आ गया और उसने पत्नी तथा दोनों पुजारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पत्नी के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद अरविंद ने कथित रूप से अपना लाइसेंसी हथियार निकाला और सबसे पहले पत्नी बबीता सिंह को गोली मारी। इसके बाद उसने दोनों पुजारियों को भी गोली मार दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी घर के अंदर बंद हो गया।
सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेर लिया। पुलिस ने घर में बंद तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं। घर से बरामद हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया हैं।


Download Android App
Download iOS App




