मुंबई से एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। दरअसल, मुंबई पुलिस की वडाला यूनिट ने 20 नवंबर को 3 साल के बच्चे के kidnapping मामले में एक लड़की सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा अपहरण के बाद बच्चे को बेचने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान सानिका वाघमारे, पवन पोखरकर और सार्थक बोंगले के रूप में हुई है।
- मुंबई पुलिस ने 3 साल के बच्चे के अपहरण मामले में एक लड़की सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है
- आरोपियों द्वारा अपहरण के बाद बच्चे को बेचने की साजिश रची गई थी
- पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
- आरोपियों की पहचान सानिका वाघमारे, पवन पोखरकर और सार्थक बोंगले के रूप में हुई
Kidnapping के बाद बेचने की योजना
मुंबई पुलिस ने बताया, वडाला पुलिस ने 3 साल के बच्चे के अपहरण मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की बच्चे को 2 लाख रुपये में बेचने की योजना थी। आरोपी महिला ने दावा किया कि उसे 10 साल से कम उम्र के किसी भी नाबालिग बच्चे को दूसरे आरोपी को सौंपने के लिए 2 लाख रुपये दिए गए थे।
बच्चे की माँ ने दर्ज कराइ शिकायत
शिवड़ी निवासी सुमन चौरसिया ने बताया कि घर के बाहर खेल रहा उसका बच्चा अचानक गायब हो गया। तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिला तो सुमन ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



