देहरादून जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।जहाँ बलबीर रोड पर जज कॉलोनी में रहने वाले डिप्टी एसपी मलखान सिंह की पत्नी बबीता रानी की हत्या हुई है। उनके बेटे ने निर्मम तरीके से अपनी मां की हत्या कर दी ।
Highlights
- डिप्टी एसपी के बेटे ने की अपनी मां की हत्या
- मां की हत्या के बाद खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास
- आरोपी बेटे की ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति
आरोपी लड़का अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि मां की हत्या के बाद बेटे ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, मलखान सिंह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डिप्टी एसपी पद पर हैं। मलखान सिंह के दो बेटे हैं। डिप्टी एसपी की पत्नी और एक बेटा आदित्यदेहरादून में बलबीर रोड स्थित जज कॉलोनी में रहते हैं। जबकि, दूसरा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है।
आरोपी लड़के का चल रहा था इलाज
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश की। इस मामले में जब पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। आरोपी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था, जिसे बीच में छोड़कर घर आ गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



