Delhi: कल से नौ दिवसीय त्यौहार नवरात्रि का त्यौहार शुरू होने वाला है। इसी मुद्दे को लेकर विहिप ने दिल्ली में सभी मांस-मछली की सभी दुकानों को बंद रहने के लिए चिट्ठी लिखा है। इस चिट्ठी में लोगों और खासकर हिन्दुओं की आस्था का हवाला दिया गया है।
Highlights:
- विश्व हिन्दू परिषद ने नवरात्र में मीट दुकानों को बंद रखने के लिए MCD को लिखा पत्र।
- मंदिरों के आसपास मौजूद मीट की दुकानें बंद करवाने की मांग
- 9 अप्रैल से शुरू हो रहा नौ दिवसीय नवरात्र।
देश भर में 9 अप्रैल से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है। नवरात्र से पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) आयुक्त को पत्र लिखकर मंदिरों के आसपास मौजूद मीट की दुकानें बंद करवाने की मांग की है। वीएचपी के मंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने आयुक्त को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है कि 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है।
बन सकता है सम्प्रदायिक तनाव की वजह
विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखते हुए नवरात्रि के दौरान मंदिर के आस-पास स्थित मीट की दुकानें बंद करवाने की गुजारिश की है। संगठन के प्रदेश मंत्री ने कहा है कि ऐसा नहीं होने पर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
पत्र में कहा गया है कि दुकान खुली रहने की वजह से सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए सभी मीट की दुकानों को 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश पारित करें और सभी जोनल उपायुक्तों को इसका पालन कराने के लिए निर्देश जारी करें।


Download Android App
Download iOS App



