पश्चिमी दिल्ली : रानीबाग इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक दाल कारोबारी से गन प्वाइंट पर 1.40 करोड़ रुपए लूट लिए। पीड़ित कारोबारी विनोद यह रकम अपने ऑफिस से बैग में रखकर कार से घर लौट रहा था। मगर बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवाई और उसे जबरन कार से नीचे खींच लिया। उसे गोली मारने की धमकी दी और कार में बैठकर फरार हो गए।
पीड़ित कारोबारी विनोद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को एक किलोमीटर की दूरी पर विनोद की कार मिल गई। मगर उसमें रखा रुपयों से भरा बैग गायब था। पुलिस ने विनोद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार से फिंगर प्रिंट्स उठाए हैं। इसके अलावा पुलिस घटना स्थल के आसपास और विनोद जिस रूट से आया था। उस पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।
पुलिस के मुताबिक विनोद अपने परिवार के साथ रानीबाग इलाके में रहता है। उसका लॉरेंस रोड पर दाल का कारोबार है। शुक्रवार शाम वह अपने ऑफिस से कैश लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह रानीबाग इलाके में पहुंचा। बाइक सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उससे पहले की वह कुछ समझ पाता। बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लिया और गाड़ी से नीचे खींच लिया। उसे गोली मारने की धमकी दी और कार लेकर मौके से भाग गए। कार में 1.40 लाख रुपए से भरा बैग भी मौजूद था। विनोद ने तुरंत पुलिस पुलिस को लूट की कॉल कर दी।


Download Android App
Download iOS App



