कोरोना वायरस : दिल्ली में 1075 नए मामलों की पुष्टि, रिकवरी रेट 88 प्रतिशत के करीब

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,827 हो गई है और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,30,606 हो गई है।

राजधानी में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से मरीजों के ठीक होने की संख्या में निरंतर वृद्धि और नये मामले कम आने से रविवार को रिकवरी दर 87.95 प्रतिशत पर पहुंच गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 1075 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,39,606 पहुंच गयी। 
दिल्ली के लिये राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस दौरान 1807 मरीजों के ठीक होने से कुल 1,14,875 संक्रमण को शिकस्त दे चुके है और रिकवरी दर 87.95 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसी दौरान 21 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 3827 हो गयी है। राजधानी में सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी कल के 12,657 से घटकर 11,904 रह गई। इसमें से 6974 होम आइलोशन में और 2856 अस्पतालों में भर्ती हैं। शेष का अन्य कोविड केंदो पर उपचार चल रहा है।
कोरोना जांच में पिछले कुछ दिनों में आई तेजी से कुल जांच का आंकड़ा 9,46,777 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 17 हजार से अधिक जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर जांच 5032 और रैपिड एंटीजेन जांच 12,501 थीं। दिल्ली में 10 लाख की जनसंख्या पर जांच का औसत 49,830 है। दिल्ली में कोरोना बेड की कुल संख्या 15,475 हैं जिसमें से 2856 भरे हुए हैं और 12,619 खाली हैं। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 714 है।
बता दें कि गत 11 से 19 जुलाई तक लगातार 1,000 से 2,000 के बीच नए मामले सामने आ रहे थे। गत 19 जुलाई को 1,211 मामले सामने आए थे। गत 20 जुलाई को नए मामलों की संख्या घटकर 954 रह गई लेकिन अगले ही दिन यह बढ़कर 1,349 हो गयी। मंगलवार से, फिर से 1,000 से अधिक नए मामले सामने आने लगे। हालांकि, शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,904 रही, जो उसके पिछले दिन 12,657 थी। राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को अब तक के सर्वाधिक 3,947 नए मामले सामने आए थे।

लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस कल देशभर में राजभवनों के बाहर करेगी प्रदर्शन : अजय माकन

Desk Team