दिल्ली में कोरोना के 1374 नए मामले की पुष्टि, 12 लोगों की मौत

Summary :

दिल्ली में कोविड-19 के 1374 नये मामले सामने आये जिससे मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 154741 हो गई। शहर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4226 हो गई।

दिल्ली में कोविड-19 के 1374 नये मामले सामने आये जिससे मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 154741 हो गई। शहर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4226 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।
विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12 और मरीजों की मौत हो गयी। पिछले 24 घंटे में 5419 आरटी-पीसीआर, सीबीएनएएटी और ट्रूनेट परीक्षण तथा 14857 रैपिड एंटीजन जांच की गयी है।
इसके साथ ही प्रति दस लाख पर जांच की संख्या 70388 हो गयी है। कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 11068 हो गई है। शहर में अब तक 1,39,447 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं या अन्यत्र चले गये हैं। दिल्ली में फिलहाल 557 कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Desk Team