पूर्व दिल्ली : गीता कॉलोनी इलाके में तीन साल पहले महज एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के कई टुकड़े कर यमुना खादर में दफना दिया। इस जघन्य अपराध में संलिप्त छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस इनके निशानदेही पर युवक का शव यमुना खादर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद कर लिया है।
वहीं आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त अमित कुमार का कहना है कि आरोपियों की उम्र का पता लगाया जा रहा है। संभावना है कि यह सभी आरोपी नाबालिग हो। उनका कहना है कि शुक्रवार को एसडीएम ऑफिस गीता कालोनी के पास इन चार लड़कों को पुलिस ने संदिग्ध हालात में घूमते हुए दिखाई दिए। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो लड़कों ने बताया कि वह लूटपाट या झपटमारी की फिराक में थे। आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर झील, गीता कॉलोनी निवासी प्रिंस भारद्वाज (17) की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त का करीब तीन साल पहले प्रिंस से झगड़ा हुआ था, प्रिंस ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने प्रिंस को यमुना खादर में बहाने से ले गए।
वहां पत्थर से वारकर पहले उसकी हत्या की गई। बाद में उसके शव के चापड़ से कई टुकड़े कर दिए। शव को यमुना खाद में दफना दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशाददेही पर दो और लड़कों को दबोच लिया। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर प्रिंस का शव यमुना खादर से बरामद कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



