उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के निकट रविवार को लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस जा रही डबल डेकर ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गयी। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नही है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि कोच संख्या पांच और आठ बेपटरी हो गए और शुरुआती जानकारी के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मौके पर एक मेडिकल ट्रेन पहुंच गई है।
हफ्ते में चार दिन चलने वाली डबल डेकर लखनऊ जंक्शन से सुबह 5 बजे रवाना होती है। ट्रेन सुबह 10 बजे मुरादाबाद से पहले कटघर से गुजर रही थी। तभी अचानक हादसा हो गया। हादसे के बाद बरेली से मुरादाबाद जाने वाला रेल मार्ग बंद हो गया। इससे लखनऊ-मुरादाबाद रुट पर ट्रेनें जहां के तहां खड़ी हो गईं और ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।

फिलहाल, ट्रेन को पटरी पर वापस लाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने काम शुरू करा दिया है। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गया है। इस दौरान रेलवे का कहना है कि हमारी पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। यात्रियों को आगे वाले कोच में शिफ्ट किया जाएगा और ट्रेन को मुरादाबाद ले जाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



