दिल्ली में ऑटो-रिक्शा के किराए में 18% की वृद्धि, ऑटो चालकों ने जताई खुशी

Summary :

संशोधित दरों के तहत पहले 1.5 किलोमीटर के लिये 25 रुपये लगेंगे। फिलहाल पहले 2 किलोमीटर के लिए 25 रुपये लगते हैं। प्रति किलोमीटर शुल्क मौजूदा 8 रुपये से बढ़ाकर 9.5 रुपये कर दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने बुधवार को ऑटो किराया में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। बड़ी बात यह रही की सरकार ने उपराज्यपाल की मंजूरी लिए बिना ऑटो किराया बड़ा दिया है। किराये में 18 % की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ने वाला है। वहीं दिल्ली के ऑटो चालकों ने किराया बढ़ोत्तरी पर सरकार के फैसले पर खुशी जताई है। अगले कुछ महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम उठाया गया है।
इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी में चलने वाले 90,000 आटो रिक्शा मालिकों और चालकों को लाभ होगा। आम आदमी पार्टी (आप) को आगे बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपना प्रमुख वादा पूरा किया। 

परिवहन विभाग ने आटो रिक्शा किराया संशोधन को अधिसूचित कर दिया है। संशोधन के बाद भी दिल्ली में आटो किराया अन्य महानगरों की तुलना में कम होगा।” परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आटो रिक्शा चालक मीटर में जरूरी बदलाव कर संशोधित दर ले सकेंगे। 

इसमें दिल्ली में पंजीकृत 90,000 आटो के मीटरों में जरूरी बदलाव के लिये करीब 1.5 महीना का समय लगेगा।” संशोधित दरों के तहत पहले 1.5 किलोमीटर के लिये 25 रुपये लगेंगे। फिलहाल पहले 2 किलोमीटर के लिए 25 रुपये लगते हैं। प्रति किलोमीटर शुल्क मौजूदा 8 रुपये से बढ़ाकर 9.5 रुपये कर दिया गया है। 
यह करीब 18.75 प्रतिशत वृद्धि को बताता है।” दिल्ली में 2013 के बाद अब ऑटो के किराये में बढ़ोतरी होने वाली है। 6 साल बाद किराये में 18 % की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो दो-तीन दिन में लागू हो जाएगी। ऑटोरिक्शा के किराये बढ़ाने का नोटिफिकेशन ट्रांसपॉर्ट डिपार्टमेंट ने बुधवार को जारी कर दिया। 
स्टेट ट्रांसपॉर्ट अथॉरिटी को आदेश जारी होने के बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले दो-तीन दिनों में किराये में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। इसके बाद दिल्ली में ऑटो का किराया 9.5 रुपये प्रति किमी होगा। 

Desk Team