दिल्ली विधानसभा में 2 युवकों ने मचाया हंगामा ,स्‍पीकर ने भेजा जेल

Summary :

NULL

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विधानसभा में आज दो युवकों ने हंगामा कर दिया दिल्ली विधानसभा में  2 युवकों ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पर्चे फेंके और आप सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा मांगा। इन दोनों युवकों ने मंत्री सत्येन्द्र जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की। दोनों युवकों ने मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ नारेबाजी की भी की।

Source

जिसके बाद दोनों युवकों को दिल्ली विधानसभा के बाहर निकाल दिया गया। वही ये भी बताया जा रहा है कि बाहर जाने के बाद दोनों युवकों की पिटाई की गई है। वही ये कहा जा रहा है कि इन दोनों युवकों की  पिटाई आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने की है ।

इस बीच विधानसभा में पर्चा फेंकने वाले इन दोनों युवकों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है। स्पीकर रामनिवास गोयल ने इन दोनों को एक महीने की जेल की सजा सुनाई है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और विधायक कपिल मिश्रा विधानसभा में हंगामा करने वाले युवकों के समर्थन में आ गये हैं।


उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार से दोनों को बंद कमरे में पीटा गया वो उनकी हत्या का प्रयास है और भयानक अपराध है। कपिल मिश्रा का कहना है कि करप्शन के मुद्दे पर आपका अपना ही कार्यकर्ता आवाज उठा रहा है।

वहीं दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी  ने ऐलान किया है कि विशेष सत्र शुरू होने से पहले ही वो विधानसभा को घेरेगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछेगी कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि उन्हें बार-बार विशेष सत्र बुलाना पड़ रहा है

Source

जबकि सत्र के दौरान सिर्फ राजनीतिक आरोपों के अलावा कुछ नहीं होता. बीजेपी के कार्यकर्ता बुधवार को दोपहर 12 बजे विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Desk Team