हेरोइन की तस्करी मामले में 2 नाइजीरियाई गिरफ्तार

Summary :

NULL

चंडीगढ़ : आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जवानों ने नाइजीरियाई नागरिकों से  536 grm हेरोइन बरामद की है जवानों ने शहर से दोनों नाइजीरियाई को गिरफ्तार कर लिया है ।

NCB जोनल के निदेशक कौस्तुभ शर्मा ने यहां कहा कि आरोपियों की पहचान अलीतुमो और इकेचुकवु ओरजी के रूप में की गयी है जो इस समय दिल्ली में रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीती रात दो नाइजीरियाई को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे यहां एक गोल चक्कर के निकट कार से जा रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों कपड़े के व्यापार में शामिल थे और तमिलनाडु से माल खरीदते थे और दिल्ली में बेचते थे।

वे पिछले 3 वर्षो से मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त थे। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से चंडीगढ़ कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी करते थे।  उन्होंने ये भी बताया कि जब्त किये गये हेरोइन की कीमत 10 लाख रूपया आंकी गयी है।

Desk Team