मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कुल 211 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। राज्य निर्वाचन अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था।
सत्ताधारी कांग्रेस, विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टियों के सूत्रों ने बताया कि जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) 35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
सूत्रों ने बताया कि आर. जेड. हलांडो द्वारा शुरू की गई द जोरामथार (न्यू मिजोरम) ने कहा कि उसने 24 उम्मीदवार उतारे हैं। पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन फॉर आइडेंटिटी एंड स्टेटस आफ मिजोरम (पीआरआईएसएम) ने 15 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने नौ उम्मीदवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
ओपिनियन पोल में Congress को राजस्थान में भारी बहुमत : MP में साधारण बहुमत का अनुमान
कुछ उम्मीदवार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री लालथनहवला शामिल भी हैं जो सेरचिप और चम्फाई दक्षिण सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव कार्यालय सूत्रों ने कहा कि जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने भी सेरचिप और आइजोल पश्चिम…1 सीटों से पर्चा भरा है ।
पीपुल्स रिप्रेसेंटेशन फॉर आइडेंटिटी एंड स्टेटस आफ मिजोरम (पीआरआईएसएम) के अध्यक्ष वानलालरूआता भी सेरचिप और आइजोल उत्तर..1 से अपना भाग्य आजमाएंगे।
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था और नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को होगी।
अधिकारियों ने कहा कि उम्मीदवारों की संख्या अंतरिम है क्योंकि कुछ जिलों से प्राप्त सूचना से यह बदल सकता है। प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा ।


Download Android App
Download iOS App



