मंडोली जेल परिसर में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने बुधवार दोपहर कथित रूप से फांसी लगा ली। अधिकारियों ने यहां बताया कि मृतक की पहचान गुड्डू के तौर पर हुई है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदी पांच अन्य कैदियों के साथ एक अस्थायी जेल के तीसरे तल पर बंद था। उन्होंने बताया कि गुड्डू ने एक कमरे में फांसी लगा ली, उस समय अन्य कैदी सो रहे थे। उसका शव अपराह्न करीब तीन बजे पाया गया। कैदी के खिलाफ चोरी के दो मामले दर्ज थे।
मंडोली जेल में 25 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या
Summary :
मंडोली जेल परिसर में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने बुधवार दोपहर कथित रूप से फांसी लगा ली। अधिकारियों ने यहां बताया कि मृतक की पहचान गुड्डू के तौर पर हुई है।


Download Android App
Download iOS App



