दिल्ली में रोटियों को ओवन में रखने से पहले उस पर थूकने के आरोपी 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान बिहार के किशनगंज जिले के निवासी खालिक के रूप में हुई है। रोटी पर कथित रूप से थूकने का उसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



