दिल्ली वाले सावधान! Republic Day पर होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Summary :

26 January Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के जश्न में बारिश रोड़ा नहीं बनेगी। इस दौरान मौसम एकदम साफ़ रहेगा, लेकिन बीते 24 घंटे के दौरान NCR में बर्फीली हवाओं ने दस्तक दे दी है।बर्फीली हवाओं के चलने से दिल्ली-NCR के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। Republic Day Weather Forecast: दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश? दिल्ली एनसीआर में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे…

26 January Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के जश्न में बारिश रोड़ा नहीं बनेगी। इस दौरान मौसम एकदम साफ़ रहेगा, लेकिन बीते 24 घंटे के दौरान NCR में बर्फीली हवाओं ने दस्तक दे दी है।बर्फीली हवाओं के चलने से दिल्ली-NCR के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है।

Republic Day Weather Forecast: दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश?

26 January Weather Forecast
Republic Day Weather Forecast (Image- Social Media)

दिल्ली एनसीआर में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। लेकिन लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 26 जनवरी को बारिश होगी या नहीं? तो ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग और स्काईमेट वेदर प्राइवेट लिमिटेड दोनों ने मिलकर 27 जनवरी को बारिश होने का संकेत दिया है। यानी 27 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है और इसी के साथ ही बर्फीली हवाएं भी चलेंगी।

26 January Pe Mosam Kaisa Rhega: 40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में 27 जनवरी को बारिश होने के बाद तापमान में फिर गिरावट हो सकती है। इस बीच दिल्ली एनसीआर में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। इस वजह से लोगों को दिन और रात दोनों समय ठंड का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है, जबकि न्यूनतम तापमान फ़िलहाल स्थिर बना हुआ है।

बारिश के बाद प्रदूषण में कमी

26 January Weather Forecast
26 January Weather Forecast (Image- Social Media)

23 जनवरी को दिल्ली में हुई बारिश के बाद प्रदूषण में भी भारी गिरावट आई है। दिल्ली में AQI, जो अभी तक 200 से 300 के ऊपर चल रहा था, वह 150 के करीब पहुंच चुका है। दिल्ली एनसीआर में लगातार प्रदूषण की चादर छाई हुई थी, वह अब बेहद कम नजर आ रही है। शहर में अभी जो धुंध की चादर छाई हुई थी, अब वो भी नहीं दिख रही। अगर 27 जनवरी को फिर बारिश होती है, तो प्रदूषण में और कमी आ सकती है।

Delhi Weather Forecast: मौसम वैज्ञानिकों ने क्या बताया?

26 January Weather Forecast
Delhi Weather Forecast (Image- Social Media)

स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत के अनुसार, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है, जिसके बाद बर्फीली हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। उत्तर भारत में सर्द हवाएं चल रही हैं, और कड़ाके की सर्दी बढ़ रही है। अभी तापमान में और गिरावट होगी, जिसके बाद शीतलहर की स्थिति बन जाएगी। 26 जनवरी को मौसम अधिकांश इलाकों में साफ रहेगा, लेकिन 27 जनवरी को पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का फोकस अब बड़े प्रोजेक्ट्स के नतीजों पर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।