Abhijit Majumdar ने दुनिया को कहा अलविदा, ओडिया फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

Summary :

Abhijit Majumdar Dies: ओडिया फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है, दरअसल ओडया गानों के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 54 साल की उम्र में वो स्वर्ग सिधार गए. उनके निधन की खबर सुनने के बाद से अब उनके फैंस और ओडिशा के संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के लिए आपको बात दें कि अभिजीत मजूमदार पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, वहीं उनका इलाज भी एम्स भुवनेश्वर में चल रहा था.…

Abhijit Majumdar Dies: ओडिया फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है, दरअसल ओडया गानों के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 54 साल की उम्र में वो स्वर्ग सिधार गए. उनके निधन की खबर सुनने के बाद से अब उनके फैंस और ओडिशा के संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के लिए आपको बात दें कि अभिजीत मजूमदार पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, वहीं उनका इलाज भी एम्स भुवनेश्वर में चल रहा था. लेकिन शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी. डॉक्टरों के मुताबिक वह हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज जैसी समस्याओं से पीड़ित थे, जिसकी वजह से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी.

Abhijit Majumdar Death: अभिजीत मजूमदार से लोगों को था लगाव

Abhijit Majumdar Dies
Abhijit Majumdar Dies (Source: Social Media)

बीजेडी के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक लेनिन मोहंती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि महान म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का जाना सिर्फ ओडिशा ही नहीं, बल्कि पूरे संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. उनकी धुनें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी. आपको बता दें कि अभिजीत के जाने से सिर्फ ओडिया फिल्मों के म्यूजिक पर ही असर नहीं पड़ा है, बल्कि उन लोगों पर भी पड़ा है, जो उनके म्यूजिक से खुद को कनैक्ट कर पाते थे.

Odia Music Industry: अभिजीत महीनों से थे बीमार

Abhijit Majumdar Dies
Abhijit Majumdar Dies (Source: Social Media)

अभिजीत मजूमदार का जन्म 11 सितंबर 1971 को हुआ था. 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री को नई दिशा दी. उस दौर में जब क्षेत्रीय सिनेमा नए प्रयोग कर रहा था, तब अभिजीत के संगीत ने लोगों के बीच तुरंत अपनी जगह बना ली. उनकी धुनों में सादगी, भावनाएं और आम आदमी से जुड़ने की खास ताकत थी और यही वजह थी कि उनके फैंस उनसे एक खास लगाव रख पाते थे

Odia Singer Composer: अभिजीत मजूमदार का था बेहतरीन करियर

Abhijit Majumdar Dies
Abhijit Majumdar Dies (Source: Social Media)

उन्होंने ‘लव स्टोरी’, ‘सिस्टर श्रीदेवी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’ और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी कई फिल्मों में यादगार संगीत दिया. फिल्मों के अलावा उन्होंने एल्बम और अन्य रीजनल प्रोजेक्ट्स के लिए भी काम किया. अपने करियर में अभिजीत मजूमदार ने 700 से ज्यादा गानों में अपना म्यूजिक दिया और उसके जरिए लोगों को कई सालों तक एंटरटेन किया, वहीं अगर निजी जिंदगी की बात करें तो अभिजीत मजूमदार की पत्नी रंजीता मजूमदार और एक बेटे हैं, जो कि उनके जाने से बेहद गमगीन हैं.

Read More: Sunny Deol की दहाड़ से कांप उठेगा पाकिस्तान, 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज़ बरकरार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।