राजधानी दिल्ली के चितरंजन पार्क में सोमवार रात को नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर हमला करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में पुलिस ने 53 वर्षीय एक कारोबारी, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार रात में पुलिस को एक घटना की शिकायत मिली। उन्होंने बताया कि आरोपियों की कार से एक बीएमडब्ल्यू कार में टक्कर लग गई थी और रोहन एवं अनीश कार चालक से लड़ रहे थे।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन नशे में धुत्त आरोपियों ने गाली गलौच की और उनकी वर्दी फाड़ दी। उन्होंने बताया कि अजय महिपाल भी अपने पुत्र और राघव के साथ शामिल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब तीनों को पुलिस थाने लाया गया तो उनमें से एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया।


Download Android App
Download iOS App



