रोहतक में बंदूक की नोक पर नई नवेली दुल्हन का अपहरण, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Summary :

विदाई के बाद जब युवती रवाना हुई, तो उसी के गांव रहने वाले उच्च जाति के युवक मोहित ने अपने साथियों के साथ बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया।

हरियाणा के रोहतक में एक नवविवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। रोहतक के मोखरा गांव में दलित समुदाय की नवविवाहित को गांव के ही उच्च जाति के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर अगवा किया। हालांकि पुलिस के कुछ ही घंटों में नवविवाहित को आरोपी के एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया।
मामले में पुलिस ने बताया कि मोखरा गांव की रहने वाली युवती की शादी भिवानी के दांग गांव के एक युवक से हुई थी। विदाई के बाद जब युवती रवाना हुई तो, उसी के गांव रहने वाले उच्च जाति के युवक मोहित ने अपने साथियों के साथ बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया।
पुलिस ने लगभग 6 घंटों के भीतर ही युवती को आरोपी के एक रिस्तेदार के घर से बरामद कर लिया। इसके बाद उसका मेडिकल और बयान दर्ज कराया गया। वहीं युवती ने आरोपी पर शादी से पहले भी तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। 
दुल्हन के परिजनों ने आरोपियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है। लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दिन दहाड़े हुए इस अपहरण ने गांव के लोगों में खौफ पैदा कर दिया। 

Desk Team