पासवर्ड डालकर एटीएम से निकाले 35 लाख

Summary :

NULL

पूर्वी दिल्ली : अब तक आपने एटीएम मशीन को तोड़कर कैश चोरी करने की कई घटनाओं के बारे में सुना होगा, लेकिन करावल नगर इलाके में चोरों ने बकायदा एटीएम मशीन में पासवर्ड डालकर वारदात को अंजाम दिया है। वह बैंक ऑफ बड़ौदा की एक एटीएम मशीन से करीब 35 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। हालांकि ये पूरी वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है ​एक बदमाश मशीन में पासवर्ड डालकर कैश निकाल रहा है, जबकि उसका एक साथी बाहर खड़ा रैकी कर रहा है।

पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि वारदात में मशीन में कैश डालने आने वाली टीम के किसी सदस्य का हाथ हो सकता है। इसी एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। वह जल्द आरोपियों को दबोचने का दावा भी कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, करावल नगर के शिव विहार इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक की ब्रांच है। वहीं उसका एटीएम भी है।

रविवार बैंक का अवकाश था, लेकिन एटीएम खुला था। सोमवार को बैंक खुला तो पता चला कि एटीएम मशीन कैश नहीं दे रही है। संदेह होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जिससे पता चला कि रविवार को एक युवक एटीएम में घुसा और मशीन में पासवर्ड डालकर मशीन खोल ली। इसके बाद उसने सारे कैश बैग में भरने लगा। इस बीच उसका एक साथी रैकी कर रहा था।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Desk Team