Delhi: सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Delhi: दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा ने एक सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मेवात क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार में लिया है। जिसमें इस गिरोह का सरगना भी शामिल है। बता दें कि यह गिरोह डेटिंग ऐप्स का उपयोग कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूलता था। शिकायतकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अंकित कुमार कैन ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एक ऐप के जरिए उनसे संपर्क किया।…

Delhi: दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा ने एक सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मेवात क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार में लिया है। जिसमें इस गिरोह का सरगना भी शामिल है। बता दें कि यह गिरोह डेटिंग ऐप्स का उपयोग कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूलता था।

शिकायतकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अंकित कुमार कैन ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एक ऐप के जरिए उनसे संपर्क किया। इसके बाद व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान अश्लीलता के आधार पर उकसाया गया। इस दौरान उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई और 35,000 रुपये की मांग की गई। इस डर से अंकित ने सरगना को पैसे भी दे दिए लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मेवात में छापेमारी

इस शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की और तकनीकी निगरानी और धन के लेन-देन के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मेवात में छापेमारी की। इस छापेमारी में खाता धारक मंगल सिंह और श्याम सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मेवात से गिरोह के मास्टरमाइंड अरमान खान को पकड़ा गया और कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें कई पीड़ितों की आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थीं।

लोगों को बनाया निशाना

पुलिस ने बताया कि गिरोह फर्जी प्रोफाइल बनाकर डेटिंग ऐप्स पर लोगों को निशाना बनाता था। पीड़ितों को वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक गतिविधियों के लिए उकसाया जाता था। इसके बाद ब्लैकमेलिंग के जरिए सोशल मीडिया पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूले जाते थे। इस रैकेट में अलग-अलग लोग खातों का प्रबंधन, वीडियो रिकॉर्डिंग और पैसों के लेनदेन कार्य किया जाता है।

ALSO READ: Earthquake: उत्तराखंड में आया 3.3 तीव्रता का भूकंप, तिब्बत, अफगानिस्तान और म्यांमार में भी कांपी धरती

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।