गुडगांव : गुडगांव में पद्मावत फिल्म के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक स्कूल बस पर हमला करने तथा सरकारी बस को जलाने के आरोप में पुलिस ने आज करणी सेना के एक नेता सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने बताया कि आज की इस गिरफ्तारी के साथ ही इस पद्मावत के विरोध प्रदर्शन में अबतक गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़ कर 46 हो गयी है ।
गुडगांव पुलिस के प्रवक्ता रविंदर कुमार ने प्रेट्र को बताया कि पिछले हफ्ते हुई हिंसा की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने करणी सेना के रेवाडी जिले के अध्यक्ष हरिंदर और उसके दो समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि एक अन्य अरोपी रोहित कुमार ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया । कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की कुल संख्या 46 हो गयी है । इनमें से 32 को आपराधिक मामलों में पकड़ा गया जबकि 14 को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है ।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



