मिजोरम में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

Summary :

मिजोरम में शनिवार रात को 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रात 10 बजकर 45 मिनट

आइजोल : मिजोरम में शनिवार रात को 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भारतीय मौसम विभाग ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रात 10 बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले में जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके राज्य की राजधानी आइजोल में भी महसूस किए गए जहां लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

पुलिस ने बताया कि अभी भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

Desk Team