घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस ने बताया कि सनी मंडल (22) और आकाश मंडल (16) नामक दो लोग घायल हो गए, जिनकी हालत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गंभीर बताई जा रही हैलक्ष्मी मंडल (42), दीपक (20) और अनीता मंडल (40) नामक तीन अन्य घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों की हालत स्थिर है।
मौके पर पहुंचा दमकल विभाग
घटना की सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां और तीन पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वैन मौके पर तैनात की गईं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।पुलिस को शुरू में संदेह था कि एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगी होगी, लेकिन घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सिलेंडर सुरक्षित और बरकरार पाया गया।


Download Android App
Download iOS App





