नई दिल्ली : गुरु पर्व और दीपावली के मौके पर आम आदमी पार्टी ने सीमापुरी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसका नेतृत्व दिल्ली के कैबिनेट मंत्री व सीमापुरी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और पार्टियों से करीब 600 लोगों ने पार्टी ज्वॉइन की।
राजेंद्र पाल गौतम ने सभी को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी लगातार नई-नई योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचा रही है। अपने चुनावी घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे, वह पूरे हो चुके हैं।
क्योंकि आम आदमी पार्टी के लिए वह जुमला नहीं, जनता से किए वो वादे हैं जिन्हें निभाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी का प्रमाण है कि कांग्रेस, भाजपा, लोजपा और अन्य पार्टियों को छोड़कर आए 600 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।


Download Android App
Download iOS App



