तेलंगाना पुलिस ने नालगोंडा जिले के मिरयालगुडा में झूठी शान के लिए हत्या के मामले में एक दलित ईसाई व्यक्ति की हत्या के आरोप में संदिग्ध भाड़े के हत्यारे समेत सात लोगों को पकड़ा है।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि संदिग्ध हमलावर सुभाष शर्मा को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। घटना का स्तब्ध कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज राष्ट्रीय टेलीविजन पर दिखाया गया जिसमें पेरुमला प्रणय कुमार अपनी पत्नी अम्रुथा वर्षिणी के साथ एक अस्पताल से बाहर निकल रहा है तभी हमलावर ने एक धारदार हथियार से पीछे से उस पर हमला किया जिससे मौके पर ही प्रणय की मौत हो गई।
तेलंगाना : झूठी शान के लिए गर्भवती पत्नी के सामने पति की हत्या, 8 महीने पहले की थी अंतरजातीय शादी
ऊंची जाति ‘वैश्य’ समुदाय की अम्रुथा ने सोमवार को दावा किया था कि उसके पिता मारुति राव और चाचा इस हमले के पीछे हैं क्योंकि वे एक दलित ईसाई व्यक्ति से उसके शादी करने के विरोध में थे।
इस मामले में राजनीतिक व्यक्तियों से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं लेकिन पुलिस ने अभी उनकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।
शुक्रवार की इस घटना के बाद नालगोंडा में कुछ दलित समूहों ने प्रदर्शन भी किए। अम्रुथा ने दावा किया कि उसके पिता ने शादी तोड़ने का दबाव डाला था।
उसने कहा कि वह प्रणय के बच्चे को जन्म देगी और अपने पति को न्याय दिलाएगी। उसने अपने माता-पिता के घर लौटने से भी इनकार कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



