नयी दिल्ली : यहां के प्रशासन ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की सहमति के बिना या बिना लाइसेंस के हरियाणा के सीमावर्ती गांवों में चल रहीं प्रदूषण फैलाने वाली 75 प्लास्टिक पुनर्चक्रण इकाईयों को सील कर दिया है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने इससे पहले प्रशासन को ऐसी इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया था।
प्रदूषण नियंत्रण निकाय के सदस्य सचिव अरुण मिश्रा ने बताया कि डीपीसीसी और उत्तर दिल्ली नगर पालिका के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने टीकरी कलां, मुंडका, नांगलोई, कमरूद्दीन नगर, बापरोला, हिरनकूदना और नीलवाल में 25 जुलाई से एक सीलिंग अभियान चलाया। बीते चार दिनों में 210 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और बिना लाइसेंस या सहमति के अवैध रूप से चल रहीं 75 प्लास्टिक पुनर्चक्रण इकाइयों को सील कर दिया गया। उनकी बिजली काट दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



