अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल कर भारत लाये गए 78 लोगों को छावला शिविर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) केंद्र में 14 दिनों की आवश्यक क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद मंगलवार को सुविधा से अपने-अपने स्थानों पर जाने की अनुमति दी गई।
इन सभी को आईटीबीपी की मेडिकल टीमों द्वारा वेलनेस सर्टिफिकेट भी दिया गया।समूह में 53 अफगान नागरिक (34 पुरुष, नौ महिलाएं और 10 बच्चे) और 25 भारतीय (18 पुरुष, पांच महिलाएं और 12 बच्चे) शामिल थे।इन 87 लोगों को युद्धग्रस्त देश से एयरलिफ्ट किए जाने के तुरंत बाद 24 अगस्त को आईटीबीपी की क्वारंटीन सुविधा में लाया गया था।
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने कहा कि वर्तमान में, 35 व्यक्ति (24 भारतीय और 11 नेपाली) इस केंद्र में क्वारंटीन में थे और 8 सितंबर, 2021 को उनकी अपेक्षित क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
उन्हें भोजन और आवास, मनोरंजन, इनडोर खेल, वाई-फाई और कैंटीन जैसी सभी सुविधाएं मुफ्त प्रदान की गईं। क्वारंटीन अवधि के दौरान बल के तनाव परामर्शदाताओं द्वारा योग और तनाव परामर्श सत्र भी आयोजित किए गए।छावला कैंप को आईटीबीपी सुविधा केंद्र को पिछले साल जनवरी में स्थापित किया गया था।
आईटीबीपी द्वारा 1,000-बेड वाले संगरोध केंद्र के साथ स्थापित यह पहली स्वास्थ्य सुविधा थी।अब तक इस केंद्र ने बांग्लादेश, चीन, म्यांमार, मालदीव, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मेडागास्कर और अफगानिस्तान जैसे आठ देशों के 42 नागरिकों सहित 1,200 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया है, जिन्हें जनवरी से लेकर जनवरी तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों से निकाला गया था।


Download Android App
Download iOS App



