नई दिल्ली : तीस हजारी स्थित सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने अवैध शराब के एक स्टिंग के तहत लगे करप्शन के आरोपों से हवलदार नसीब सिंह और रविंद्र राम को बरी कर दिया। स्पेशल जज अनिल कुमार सिसोदिया ने सबूत के तौर पर पेश की गई सीडी और मेमोरी कार्ड की टेंपरिंग होने का अंदेशा व्यक्त करते हुए उन पर दायर आरोपों को नकार दिया।
कोर्ट ने कहा कि ओरिजनल डिवाइस न हो और उसमें दर्ज चीजों की तथ्य जांच ठीक न हो तो फिर यह कैसे डिसाइड कर लें कि संबंधित सबूतों से टेंपरिंग हुई है या नहीं। इस आधार को मानते हुए उन्होंने दोनों आरोपियाें को बरी करने के आदेश सुनाए। इस मामले में 24 दिसंबर 2018 को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। और 19 जनवरी को यह फैसला सुनाया गया।
आरोपियों के वकील संदीप शर्मा ने बताया कि कोर्ट में पेश सबूतों को ही हमने बेगुनाही का सबूत बनाया। क्योंकि सीडी और मेमोरी कार्ड ऑरिजनल नहीं थे। और जो थे भी तो सीबीआई ने उनके खराब होने की बात कहीं। जबकि यह सीडी और मेमोरी एक फोटो स्टूडियो से भी होकर गुजरी थी। इस पर ही हमारी ओर से दलील दी गई कि साक्ष्यों से छेड़छाड़ संभव है।
उनके मुवक्किलों को फंसाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोर्ट को दलील दी कि कोर्ट का ही नियम है कि अगर ऑरिजनल डॉक्यूमेंट कोर्ट में सबमिट नहीं होते। तो वह सही सबूत नहीं माने जा सकते। ऐसे में इन साक्ष्यों के साथ टेंपरिंग की संभावना है। जबकि सीबीआई के वकील की ओर से कहा गया कि इन सीडी और मेमोरी कार्ड की जांच कराई गई है। यह बिलकुल सही है।
– सतेंद्र त्रिपाठी


Download Android App
Download iOS App



