राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पर 23 साल के एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह पिछले दो साल से अवसाद का इलाज करा रहा था। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान नितिन के रूप में की गयी है। ट्रेन से कुचले जाने के बाद उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना अपराह्न दो बजे के करीब व्यस्त येलो लाइन पर हुई। इस घटना के कारण येलो लाइन पर मेट्रो सेवा 15 से 20 मिनट के लिये बाधित रही। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हुडा सिटी सेंटर जा रही ट्रेन जब सिविल लाइन स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आ रही थी तभी व्यक्ति ने उसके आगे छलांग लगा दी और ट्रेन ने उसे कुचल दिया।
हमने पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव को मौके से हटा कर सब्जी मंडी इलाके में स्थित मुर्दा घर में भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि युवक दिल्ली में जगतपुर इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मृत युवक के पिता ने बताया नितिन पिछले दो साल से अवसाद का इलाज करा रहा था।


Download Android App
Download iOS App



