PM मोदी ने 19 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर करेंगे चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक देश, एक चुनाव’ सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक देश, एक चुनाव’ सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करेंगे। 
मोदी ने संसद में प्रतिनिधित्व कर रहे सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों को बुधवार को सरकार के साथ विचारों के आदान-प्रदान और चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। वह 20 जून को शासन के मुद्दों पर दोनों सदनों के सदस्यों से भी संवाद करेंगे। 
मोदी के एकसाथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के विचार का ओडिशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल(बीजद) ने जोरदार समर्थन किया है, जबकि कुछ विपक्षी पार्टियों ने इस सलाह को ‘अव्यवहारिक’ बताया है। 
प्रधानमंत्री संभवत: बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर योजनाओं के बारे में और संसद में अच्छा माहौल बनाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। 

Shera Rajput