Tribute To Former MLA Rajesh Gehlot : मटियाला विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश गहलोट की प्रथम पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने विधायक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, रविंद्र इंद्रराज सिंह, पालम के विधायक कुलदीप सोलंकी, उत्तम नगर के विधायक पवन शर्मा, भाजपा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री विष्णु मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सोलंकी भी शामिल हुए। सभी ने राजेश गहलोट के सपुत्र आकाश गहलोट को अपने पिता के मार्गदर्शन पर समाज में काम करने का आशीर्वाद दिया।
राजेश गहलोट द्वारा क्षेत्र के विकास और जनसेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें नम आंखों से नमन किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका असमय जाना क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि राजेश गहलोट बहुत ही लोकप्रिय और दिलों में राज करने वाले नेता थे। इस क्षेत्र के लिए उन्होंने हजारों काम किये। उनकी अच्छाइयां हमारे दिलों में रही। मटियाला, द्वारका, कॉलोनियों और गांवों में जो विकास देख रहे हैं, इसमें उनका बहुत बड़ा हाथ रहा। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ वो हमेशा जुड़े हुए थे, उनके सुख-दुख में हमेशा भाग लेते रहे। आज उन्हें हम नमन करते हैं।



Download Android App
Download iOS App




