दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) के एक शीर्ष अधिकारी लापता हो गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारी ने एक ‘नोट’ (पत्र) छोड़ा है, जिसमें लिखा हुआ है कि वह अपनी मर्जी से जा रहे हैं।
डीआईपी में उप निदेशक नलिन चौहान की पत्नी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वह (नलिन) अस्वस्थ हो गये थे, वह इस रोग से उबरने के बाद पांच दिसंबर को अस्पताल से लौटे थे लेकिन कोविड बाद के तनाव के चलते वह कुछ परेशान थे।
उनकी पत्नी ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि चौहान अपने आवास के पास से बृहस्पतिवार सुबह लापता हो गए। उन्होंने लिखा, ‘‘वह अपना मोबाइल फोन भी साथ नहीं ले गये। यह घर पर ही है। हमनें पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार चौहान बृहस्पतिवार से लापता हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चौहान किस रास्ते से जा सकते है या या किस ओर गए होंगे यह पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



