नंद नगरी चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम, एक आरोपी गिरफ्तार

Summary :

North-East Delhi Crime News : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके में चार युवकों पर चाकू से हुए हमले में घायल एक युवक ने शनिवार तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान अभिषेक के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) भी जोड़ दी है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों…

North-East Delhi Crime News : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके में चार युवकों पर चाकू से हुए हमले में घायल एक युवक ने शनिवार तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान अभिषेक के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) भी जोड़ दी है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तलाश जारी है।

डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) राहुल अलवाल ने बताया कि गत 15 अगस्त को नंद नगरी थाने में सुंदर नगरी इलाके में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। सूचना पर उपनिरीक्षक कासिम और कांस्टेबल अनिल जीटीबी अस्पताल पहुंचे। वहां विशाल, विनोद, अभिषेक और सचिन कुमार उपचाराधीन मिले, चारों को चाकू लगे थे। अभिषेक की हालत नाजुक थी। इलाज के दौरान शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई।

बता दें कि  हमले में घायल सचिन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई विशाल के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान सुंदर नगरी स्थित शिव शक्ति मंदिर के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। सचिन के मुताबिक, एक आरोपी ने सफेद शर्ट और सफेद टोपी पहन रखी थी, जबकि दूसरा काले चेकदार शर्ट में था। आरोपियों ने उनसे तंबाकू मांगा और चाकू दिखाकर धमकाया।

सचिन ने घटना की जानकारी अपने भाई अभिषेक को दी। अभिषेक ने दोनों को घर लौटने की सलाह दी। आरोप है कि जब वे वापस जाने लगे तो दोनों आरोपी उनका पीछा करने लगे। इसी दौरान अभिषेक और रिश्तेदार विनोद भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सर्वोदय बाल विद्यालय के पास दोनों आरोपियों ने चारों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए।

उधर, पुलिस ने लगातार जांच के बाद सुंदर नगरी की गली नंबर-2 निवासी अरशद उर्फ चिकना (23) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने एक साथी के साथ वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। उसने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू उसके साथी के पास है।

इसी बीच शनिवार तड़के जीटीबी अस्पताल से पुलिस को अभिषेक की मौत की सूचना मिली। इसके बाद एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी गई। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और चाकू बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Sumant Chaudhary