Malhar 2026 : ‘अंतरहृदय कनेक्ट’ द्वारा आईटीसी लिमिटेड के सहयोग से दिल्ली में ‘मल्हार 2026’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के जरिए जाने-माने कलाकारों, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और युवा दर्शकों को एक साथ जोड़ा गया।
वहीं, कार्यक्रम में ‘भारत की सोच’ के चेयरमैन और आईटीसी लिमिटेड के कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रेसिडेंट अनिल राजपूत और ‘सवासदी ग्रुप’ के सीईओ प्रदीप अग्रवाल भी शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के युवाओं को देश की सांस्कृतिक और सभ्यतागत जड़ों से जोड़ने के महत्व को रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि सच्ची महानता तब आती है, जब हमारी समृद्ध संस्कृति और हमारे मूल्य साथ-साथ फलते-फूलते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप इस तरह की पहल युवाओं को उनकी सभ्यतागत जड़ों से जोड़ती है और उन्हें न केवल भविष्य के इनोवेटर, बल्कि हमारी शाश्वत विरासत के गौरवशाली संरक्षक बनने के लिए भी सशक्त बनाती है।
वहीं, राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि यह शानदार आयोजन भारतीय शास्त्रीय कलाओं की सदाबहार सुंदरता और हमारे समाज को एकजुट करने व ऊपर उठाने की उनकी गहरी ताकत का जश्न मनाता है। युवाओं को इन परंपराओं से जुड़ते हुए देखना विशेष रूप से उत्साहजनक है, क्योंकि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का मतलब यह भी है कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।”



Download Android App
Download iOS App




