Aaj Ka Mausam 04 Nov: गैस चैंबर बनी दिल्ली! पहाड़ों पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 04 Nov: देशभर के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है और पहाड़ों में तापमान गिरने, बर्फबारी और सर्द हवाओं का सितम जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप निकलने से हल्की गर्मी का भी एहसास हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता आज सुबह भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 7 बजे 309 दर्ज किया गया। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। विस्तार से जानते है…

Aaj Ka Mausam 04 Nov: देशभर के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है और पहाड़ों में तापमान गिरने, बर्फबारी और सर्द हवाओं का सितम जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप निकलने से हल्की गर्मी का भी एहसास हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता आज सुबह भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 7 बजे 309 दर्ज किया गया। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। विस्तार से जानते है आज का मौसम..

Aaj Ka Mausam 04 Nov: Delhi Weather Today

Aaj Ka Mausam 04 Nov
Aaj Ka Mausam 04 Nov (source: social media)

दिल्ली की आबोहवा लगातार बिगड़ी हुई है। सुबह भी आसमान में धुंध की परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। यह स्थिति दिल्ली के लगभग 17 इलाकों में बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह के समय धुंध के साथ आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

Uttarakhand Weather Today

Uttarakhand Weather Today
Uttarakhand Weather Today (source: social media)

उत्तराखंड में बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों में बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ने के आसार है। बता दें कि आज उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर समेत कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उत्तराखंड में सर्द हवाओं का सितम जारी है जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के भी आसार है।

TamilNadu Weather Today

TamilNadu Weather Today
TamilNadu Weather Today (source: social media)

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। सोमवार सुबह तक के 24 घंटे के वर्षा आंकड़ों के अनुसार रानीपेट जिले के मलाई, तिरुवन्नामलाई जिले के सेतुपट्टू और विल्लुपुरम जिले के वलाथी में 3-3 सेमी बारिश हुई। आरएमसी के अनुसार आज और कल तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 11 नवंबर तक हल्की बारिश होती रहेगी।

UttarPradesh Weather Today

उत्तर प्रदेश में भी ठंड के आसार बढ़ते जा रहे है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं है और मौसम रह सकता है। आज राज्य में मौसम शुष्क रहेगा है और अगले कुछ दिनों तक भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सुबह और शाम को कोहरा छाया रह सकता है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 03 Nov: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, UP-Bihar में कोहरे की चादर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।