Jay और Mahi की टूटी 14 साल पुरानी शादी? एक्ट्रेस ने एलिमनी लेने की बजाए कि ये बड़ी Demand!

Summary :

Jay Mahhi Divorce Reason: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल माही विज और जय भानुशाली इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हैं। पिछले कुछ महीनों से दोनों के तलाक की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की वजहों से लेकर एलिमनी और झगड़ों तक कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। हालांकि, अब माही के करीबियों ने इन खबरों की सच्चाई को लेकर चुप्पी तोड़ी है। Mahhi Vij Alimony: “एलिमनी नहीं मांगेगी” मीडिया से बातचीत के दौरान माही विज की एक करीबी दोस्त ने इन खबरों पर खुलकर बात की।…

Jay Mahhi Divorce Reason: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल माही विज और जय भानुशाली इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हैं। पिछले कुछ महीनों से दोनों के तलाक की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की वजहों से लेकर एलिमनी और झगड़ों तक कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। हालांकि, अब माही के करीबियों ने इन खबरों की सच्चाई को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Mahhi Vij Alimony: “एलिमनी नहीं मांगेगी”

Mahhi Vij Alimony
Mahhi Vij Alimony (Credit: Social Media) 

मीडिया से बातचीत के दौरान माही विज की एक करीबी दोस्त ने इन खबरों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “माही कभी भी जय से एलिमनी नहीं मांगेगी। वो चाहती है कि जय अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और खुश रहे। माही उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं देना चाहती। दोनों के बीच अब भी एक रेपेक्टफुल रिलेशनशिप है और वे एक-दूसरे के हमेशा भला चाहते है”

Mahhi Vij Alimony
Mahhi Vij Alimony (Credit: Social Media) 

दोस्त ने आगे बताया कि जय और माही के बीच कभी एक दूसरे के लिए कड़वाहट नहीं रही है। उन्होंने कहा, “जय हमेशा माही की बहुत इज्जत करते हैं और यही बात माही के दिल में भी उनके लिए है। उनका रिश्ता आज भी बहुत खूबसूरत है। लोग यह समझें कि हर रिश्ता तलाक के बाद नफरत में खत्म नहीं होता। माही के लिए इंसान की कीमत उसके पैसों से नहीं बल्कि उसके स्वभाव से तय होती है।”

Mahhi Vij Daughter: क्या टूट रहा माही का रिश्ता?

Jay Mahhi Divorce Reason (
Jay Mahhi Divorce Reason ( (Credit: Social Media) 

दोनों के बीच की सबसे मजबूत डोर उनकी बेटी तारा है। सूत्रों के मुताबिक “माही और जय दोनों तारा के लिए अच्छे माता-पिता बने रहना चाहते हैं। वे मिलकर उसका भविष्य बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भले ही अब वे सोशल मीडिया पर साथ दिखाई नहीं देते लेकिन दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर लाइक और कमेंट करते नज़र आते है।

Jay Mahhi Divorce Reason (
Jay Mahhi Divorce Reason (Credit: Social Media) 

हाल ही में माही विज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी जो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर झूठी खबरें फैला रहे हैं। दोनों सितारे इस समय अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। जहां जय इन दिनों टीवी शो की होस्टिंग और रियलिटी शोज में बिजी हैं, वहीं माही ने लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी की तैयारी कर ली है। हालांकि अभी तक माही और जय की तरह से उनके तलाक को लेकर कोई भी ऑफिसियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है।

Jay Mahhi Divorce Reason: माही विज की वापसी

 

Mahhi Vij Divorce Reason
Mahhi Vij Daughter(Credit: Social Media) 

माही विज लगभग नौ साल के बाद टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही अपने नए शो ‘सेहर होने को है’ में दिखाई देंगी। यह शो माही के करियर के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकता है। एक्ट्रेस ने कहा है कि अब उनका पूरा फोकस अपने काम और बेटी पर है। माही की दोस्त के मुताबिक, “शायद लोग माही और जय के रिश्ते को गलत समझ रहे हैं।” अब लोगों को इंतज़ार है कि जय और माही कब इन ख़बरों को लेकर चुप्पी तोड़ते है।

ये भी पढ़ें: Indian Women’s Cricket टीम की जीत पर Bollywood ने मनाया जश्न, Priyanka Chopra समेत इन Celebs ने Team के लिए किया Special Post

Yashika Jandwani