Victory Parade में होगी देरी , BCCI ने बताया बड़ा कारण

Summary :

Victory Parade India: Harmanpreet Kaur की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने रविवार को साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया। यह जीत देश के लिए गर्व का पल थी, लेकिन इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक किसी भी तरह की Victory Parade या सम्मान समारोह की घोषणा नहीं की है। BCCI सचिव Devajit Saikia ने बताया कि फिलहाल बोर्ड के पास और जरूरी काम हैं, इसलिए अभी इस तरह का कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। उनके अनुसार, फिलहाल अधिकारी दुबई में…

Victory Parade India: Harmanpreet Kaur की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने रविवार को साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया। यह जीत देश के लिए गर्व का पल थी, लेकिन इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक किसी भी तरह की Victory Parade या सम्मान समारोह की घोषणा नहीं की है।

BCCI सचिव Devajit Saikia ने बताया कि फिलहाल बोर्ड के पास और जरूरी काम हैं, इसलिए अभी इस तरह का कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। उनके अनुसार, फिलहाल अधिकारी दुबई में होने वाली आईसीसी बैठकों में शामिल होने जा रहे हैं, इसलिए जश्न से जुड़ी योजनाओं पर फैसला उनकी वापसी के बाद लिया जाएगा।

Victory Parade India: दुबई मीटिंग के बाद होगा जश्न का प्लान

Victory Parade India
Victory Parade India

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला टीम के जश्न का आयोजन तभी होगा जब बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी आईसीसी की बैठकों से वापस लौटेंगे। ये बैठकें 4 नवंबर से 7 नवंबर तक दुबई में चलेंगी। इसका मतलब है कि महिला टीम को अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए करीब एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ेगा।

देवजीत सैकिया ने मुंबई एयरपोर्ट से बात करते हुए कहा, “अभी तक किसी विजय यात्रा की योजना नहीं बनी है। मैं खुद आईसीसी मीटिंग के लिए दुबई जा रहा हूं। बाकी अधिकारी भी वहां जा रहे हैं, इसलिए जब हम लौटेंगे, तब इस पर चर्चा करेंगे।”

खिलाड़ी और फैंस दोनों इस ऐतिहासिक जीत के जश्न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया की ये जीत देशभर में गर्व और उत्साह का कारण बनी है, इसलिए सबको उम्मीद है कि लौटते ही बोर्ड इस जीत का भव्य जश्न मनाएगा।

Victory Parade India: एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा भी उठेगा आईसीसी में

Devajit Saikia
Devajit Saikia

Devajit Saikia ने यह भी कहा कि BCCI ICC मीटिंग के दौरान Asia Cup ट्रॉफी के मामले को भी उठाएगा। उन्होंने बताया कि भारत अपना हक और सम्मान वापस पाने के लिए इस मुद्दे को गंभीरता से रखेगा।

दरअसल, 2025 Mens टी20 Asia cup 2025 final  में भारत ने सुर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ था। लेकिन मैच के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी जो पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन भी हैं ने ट्रॉफी देने की पेशकश की थी।

Asia cup 2025 final
Asia cup 2025 final

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण यह स्थिति काफी असहज हो गई थी। खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी और मेडल के ही अपनी जीत का जश्न मनाया। इसके बाद बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर एसीसी को पत्र लिखकर इस मामले को सुलझाने की मांग की, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है।

सैकिया ने उम्मीद जताई कि आईसीसी मीटिंग के दौरान इस मुद्दे पर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा ताकि भारत को उसकी ट्रॉफी और सम्मान वापस मिल सके।

Also read: Harmanpreet Kaur ने इस कारण थमाई थी Shafali को गेंद सुनकर उड़ जाएंगे होश

Anjali Maikhuri